फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ruckus of drunken youths and policemen on the road

सड़क पर नशे में धुत युवकों और पुलिसकर्मियों का हंगामा

Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of drunken youths and policemen on the road
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में गोलचक्कर पर सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी के बाद कुछ युवकों और पुलिसकर्मियों ने नशे में धुत होकर हंगामा किया। इस दौरान किसी उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद कोतवाली से पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को फटकार लगाई। साथ ही एक युवक व बाइक को अपने साथ भी लेकर चली गई। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी अनुसार, सोमवार देर शाम एक गांव के कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए गोलचक्कर स्थित एक रेस्तरां के पास शराब पी रहे थे।
विज्ञापन

तभी तीन पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि पुलिसकर्मी भी नशे में थे। उन्होंने युवकों से कुछ बात की। इसके बाद कहासुनी होने लगी। युवक पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने भी इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सड़क पर हंगामा और गाली गलौज होते देख कई लोग जमा हो गए। इस दौरान किसी ने हंगामे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में गाली-गलौज की आवाज भी सुनाई दे रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को फटकार लगाई। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

शराब की तस्करी में तीन गिरफ्तार
राजस्थान से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब समेत तीन तस्करों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से राजस्थानी मार्का शराब के 147 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य तस्करों के बारे में भी पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात गश्त के दौरान सेक्टर-44 के पास तीन लोग संदिग्ध अवस्था में नजर आए। तलाशी लेने पर उनके पास से राजस्थान से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिहार निवासी आफताब, गुलजार और नईम बताया। उन्होंने बताया कि बिहार में बंदी के बाद से अधिक कीमत में शराब आसानी से बिक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed