फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ruckus at police station, policeman posted in plain clothes beaten up

थाने पर हंगामा, सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी को पीटा

Fri, 29 Apr 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at police station, policeman posted in plain clothes beaten up
सेक्टर-39 थाने के बाहर हंगामा करते लोग
नोएडा। सेक्टर-39 थाने पहुंचे कथित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जबरदस्त हंगामा किया। कहासुनी के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के गेट पर ही सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। इससे पांच सिपाहियों को चोटें आईं हैं। एक सिपाही ने बचाव के लिए पिस्टल निकाली, जिसके बाद लोग और भड़क गए। पुलिस कर्मियों का बचाव करने आए एक चाय विक्रेता पर भी इन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात पुलिस ने गंगा नामक व्यक्ति सहित 50-60 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सूचना मिलने पर कई थानों का पुलिस बल और डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी थाने पहुंचे। हंगामा करने वालों की भीड़ देर शाम तक थाने के बाहर जुटी रही।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि सिपाही सचिन, पुनीत, पंकज शर्मा और स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) के सिपाही प्रतीक के साथ वह थाने के गेट पर मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे गंगा नामक व्यक्ति के साथ 50-60 लोग, जिनमें कुछ महिलाएं भी थी, थाने के गेट पर इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। हमने उन्हें टोका तो गंगा ने अपने साथियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। सिपाहियों के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें चोटें भी पहुंचाईं।
विज्ञापन

पिटने के बाद खदेड़ा
घटना के समय थाने में मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस बल जब तक कुछ समझ पाते तब तक गेट के बाहर हंगामा हो चुका था। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी मौके पर पहुंच चुके थे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कमरें में बैठे रहे नेता...सड़क पर खड़े रहे अधिकारी
दोपहर को हुई घटना के बाद देर शाम तक थाने में लोगों की भीड़ जुटी रही। थाना छावनी में तब्दील नजर आया। इस दौरान कई संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई को लेकर पुलिस असमंजस में दिखाई दी। थानाध्यक्ष के कमरे में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित कई संगठनों के पदाधिकारी बैठे रहे, जबकि पुलिस के अधिकारी बाहर खड़े दिखे।
----
चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
मौके पर पहुंचे एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी उमाकांत कौशिक ने बताया कि सदरपुर चौकी इंजार्च ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इनकी कई बार पहले भी शिकायत की जा चुकी है। इस दौरान सादे कपड़ों में खड़े दो तीन लोगों से कार्यकर्ताओं की कहासुनी हुई। वर्दी में न होने के कारण उनके पुलिसकर्मी होने का पता नहीं चला।
-----
एक संगठन के कुछ लोग किसी मसले को लेकर थाने आए थे। आईओ के साथ बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच हो रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

-रणविजय सिंह, एडीसीपी
----------
सूत्रों का दावा: दुष्कर्म के आरोपी की पैरवी करने आए थे
सूत्रों का कहना है कि एक माह पहले थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से एक नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म हुआ था। कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को सदरपुर चौकी प्रभारी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने में कागजी कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पैरवी के लिए पहुंचे और पुलिसकर्मियोें से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते सादा वर्दी में खड़े सिपाही सचिन, पुनीत, पंकज शर्मा और स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) के सिपाही प्रतीक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed