फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RTE: Two thousand applications received so far, expected to reach eight thousand.

आरटीई : अब तक दो हजार आवेदन, आठ हजार पहुंचने की उम्मीद

Sun, 08 Feb 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
RTE: Two thousand applications received so far, expected to reach eight thousand.
16 फरवरी तक भरे जाएंगे पहले चरण में आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शिक्षा विभाग के पास अब तक दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पहले चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। विभाग का अनुमान है कि पहले चरण में आठ हजार से अधिक आवेदन आ सकते हैं। आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।
जिन अभिभावकों को आवेदन करने के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उन्हें विभाग स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। पारदर्शिता के लिए शिक्षा विभाग आवेदनों का सत्यापन लगातार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आवेदन मिलने के तुरंत बाद दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और पात्र बच्चों को समय पर लाभ मिल सके। ऑनलाइन प्रणाली के चलते अभिभावकों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि 2 फरवरी से आरटीई के पहले चरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


------

पहले चरण के आवेदन भरे जा रहे हैं जो 16 फरवरी तक भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग के पास जिले से अभी तक करीब दो हजार ही आवेदन आए हैं जबकि विभाग में अंतिम तिथि तक आठ हजार से अधिक आवेदन आने की संभावना है। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed