{"_id":"65b974e947e3524a64023174","slug":"rte-path-of-admission-difficult-two-thousand-applications-in-10-days-noida-news-c-1-gnd1002-1359715-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : दाखिले की राह मुश्किल, 10 दिनों में दो हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : दाखिले की राह मुश्किल, 10 दिनों में दो हजार आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीई : दाखिले की राह मुश्किल, 10 दिनों में दो हजार आवेदन
- पहले चरण में आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पिछले 10 दिनों में दो हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। अभी 18 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। यह आंकड़ा तीन गुणा तक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दाखिले की राह मुश्किल होने जा रही है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिले के 1200 से ज्यादा स्कूलों में 16516 सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए 20 जनवरी से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। पहले चरण के लिए 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 19 से 25 फरवरी तक सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और 26 फरवरी को लॉटरी निकलेगी। अभिभावक rte25.upsdc.gov.in पर आवदेन कर सकते हैं। दूसरे चरण के लिए एक मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
10 बड़े स्कूल बने अभिभावकों की प्राथमिकता
अधिकतर अभिभावक बच्चों के दाखिले के लिए दस बड़े स्कूलों में आवेदन करते हैं। ऐसे में सभी छात्रों को बड़े स्कूलों में दाखिला मिलना मुश्किल होता है। इस वजह से हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को सीट आवंटित ही नहीं हो पाती है। दूसरे चरण में भी अभिभावक बड़े स्कूलों की खाली सीटों पर ही आवेदन करते हैं। इसलिए शिक्षा विभाग अभिभावकों से अपील करता है कि वह बड़े स्कूलों के अलावा अन्य स्कूलों को भी विकल्प में रखें।
विज्ञापन
पिछले वर्ष पहले चरण के लिए 5761 अभिभावकों ने छात्रों के दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 2998 छात्रों को ही सीट आवंटित हो पाई थी। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सिर्फ बड़े स्कूलों को ही लिस्ट में शामिल किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -
आरटीई में दाखिले के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 18 फरवरी तक पहले चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी