फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 2.61 crore recovered from railway manager

मथुरा के ध्यानार्थ : पौने सात किमी में विकसित होगा हेरिटेज सिटी

Thu, 14 Sep 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.61 crore recovered from railway manager
पौने सात किमी में विकसित होगा हेरिटेज सिटी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन श्रीकृष्ण बांके बिहारी मंदिर का पौने सात किमी तक ही दोनों ओर हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें चार किमी तक औद्योगिक शहर और करीब पौने तीन किमी तक रीवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। यह योजना इसलिए बनाई है कि ताकि वहां पर कोई अतिक्रमण न हो सके। यह एक्सप्रेसवे छह लेन का और 500-500 मीटर चौड़ा होगा। कॉरिडोर के दोनों ओर हेरिटेज सिटी बसाई जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे से श्रद्धालु ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से उतरकर पांच सौ मीटर की दूरी पैदल चलकर श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंच जाएंगे। कॉरिडोर के पास में ही उन्हें पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे से 16 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बनाने की योजना थी। यमुना प्राधिकरण के राया कट के पास इंटरचेंज बनाकर सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और ब्रज विकास परिषद द्वारा बनाए जा रहे पुल से जोड़ा जाएगा। इसके दोनों ओर पर्यटन, वाणिज्यक व संस्थागत भूखंड आवंटित किए जाएंगे। हेरिटेज सिटी को पीपीपी माडल पर बनाया जाएगा। एक्सप्रेस वे के निर्माण पर करीब साढ़े सात सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, इस पर कोई टोल टैक्स नहीं नहीं लेगा। बल्कि प्राधिकरण खर्च आदि की भरपाई हेेरिटेज सिटी में भूखंड आवंटन कर करेगा।


दिखेगी द्वापर युग और संस्कृति की झलक

कॉरिडोर के दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। यहां एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा। जिसमें द्वापर काल के नंदगांव, बरसाना, गोकुल और रिवर फ्रंट आदि विकसित किए जाएंगे। यहां कथा वाचनालय केंद्र बनेंगे। कॉरिडोर से श्रद्धालुओं का वृंदावन पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी, बरसाने की होली आदि के मौके पर भीड़ और जाम का भी अधिक सामना नहीं करना होगा और वे मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed