फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Routes of AC e-bus service fixed for airport

Noida News: एयरपोर्ट के लिए एसी ई-बस सेवा के रूट तय

Tue, 19 Nov 2024 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Routes of AC e-bus service fixed for airport
नोएडा क्षेत्र में 13, ग्रेनो में 9 व यमुना सिटी में रूटों पर चलेंगी, लोगों की राह होगी आसान
विज्ञापन

--------------
505 बसें लोगों की एयरपोर्ट की राह करेंगी आसान
15-15 मिनट में यात्रियों को बस उपलब्ध होगी
24 घंटे में 200 किमी सफर तय करना होगा अनिवार्य


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
17 अप्रैल 2025 को नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले अन्य सहायक सेवाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट तक एसी ई-बस सेवा के रूट तय हो गए हैं। यमुना सिटी में दो रूटों पर 52, नोएडा क्षेत्र में 13 रूटों पर 257 और ग्रेनो क्षेत्र में 9 रूटों पर 196 ई-बसें चलेंगी। प्रत्येक बस को एक दिन में 200 किलोमीटर सफर तय करना अनिवार्य होगा। बसें शहर से होकर एयरपोर्ट तक पहुंचेंगी।
एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर से जोड़ने के क्रम में यह बस सेवा शुरू की जा रही है। साथ ही, एयरपोर्ट को नमोभारत और मेट्रो परियोजना के साथ भी जोड़ा जा रहा है। बसों के लिए दोनों ही विकल्प रखे गए हैं। तीनों प्राधिकरण अपनी बसें खरीद सकते हैं या अनुबंध कर सकते हैं। इसके लिए छह अरब रुपये खर्च होने का अनुमान है। दावा किया जा रहा है कि हर 15 मिनट में यात्रियों को बस उपलब्ध होगी। बसों की चार्जिंग के लिए नोएडा में सिटी बस डिपो सेक्टर-82 व 90 में बनेंगे, जबकि अन्य स्थानों पर विकल्प तलाशे जा रहे हैं। बसें सीसीटीवी कैमरों से युक्त होंगी। इनमें जीपीएस और अन्य सुरक्षा मापदंड भी होंगे। हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगे होंगे। सभी बसें एसी होंगी।
विज्ञापन

नोएडा के रूट

- बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से दादरी बस स्टॉप (वाया सेक्टर-49 ब्लॉक डी, एनएसईजेड, फेज-2, सूरजपुर))
- सेक्टर-2 वाया मोरना व आईएसबीटी नोएडा।
- सिटी सेंटर वाया सेक्टर-36 गोल्फ कोर्स, सुल्तानपुर, भंगेल से केसर अपार्टमेंट।
- बॉटेनिकल गार्डन से डिपो मेट्रो स्टेशन वाया अट्टा मार्केट, जीआईपी, एचसीएल कंपनी, एमिटी विश्वविद्यालय, एडवेंट, परी चौक।
- सेक्टर-12, सेक्टर-22 से कासना वाया निठारी, कुलेसरा, हबीबपुर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट।
- बिरला इंस्टीट्यूट से सेक्टर-62 वाया अट्टा मार्केट, बॉटेनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, आरटीओ ऑफिस व सेक्टर-59।
- सेक्टर-62 से सीधे एनएसईजेड। सेक्टर-62 से दादरी वाया सेक्टर-76, सूरजपुर एलजी चौक।
- बॉटेनिकल गार्डन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन वाया अक्षरधाम व आईटीओ।
- बाॅटेनिकल गार्डन से कश्मीरी गेट वाया अक्षरधाम, लक्ष्मीनगर, गीता कालोनी, विजय घाट।
- सेक्टर-90 से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन।
- सेक्टर-15 से विजय नगर गाजियाबाद वाया अट्टा मार्केट, सिटी सेंटर, चार मूर्ति, ताज हाईवे, एनएच 24 व विजय नगर।
- नोएडा स्टेडियम से वीर सावरकर चौक वाया पुलिस स्टेशन सेक्टर-20, सेक्टर-28, एचसीएल-एमिटी, सेक्टर-148, परी चौक, कासना।
- एक अन्य रूट
---
ग्रेटर नोएडा के रूट

- शशि चौक से ऐस सिटी वाया स्टेलर जीवन इको विलेज, किसान चौक, सेक्टर-71।
- शारदा विश्वविद्यालय वाया डीआईटी, निर्मन कुंज, जीबीयू, कासना।
-एक मूर्ति चौक से जीबीयू वाया चार मूर्ति, यथार्थ अस्पताल, आम्रपाली वेस्ट, गलेरिया मॉल, यामहा मोटर्स, कलेक्ट्रेट परी चौक से जीबीयू गेट नंबर एक।
- ग्रेनो वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन वाया सेक्टर-72, सेक्टर-51, शशि चौक।
- दादरी से जीबीयू वाया कासना।
- परी चौक से डेल्टा-2, ग्रेनो प्राधिकरण ऑफिस, कासना, जेपी ग्रींस।
- परी चौक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन वाया अक्षरधाम, लक्ष्मीनगर।
- परी चौक से साहिबाबाद वाया सूजरपुर, एलजी चौक, नोएडा फेज-2 व सेक्टर-62 होते हुए। दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन वाया लाल कुआं।

---
यमुना सिटी के रूट

- परी चौक से जेवर एयरपोर्ट वाया रबुपूरा।

- कासना बस डिपो से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया विश्वविद्यालय।
----------------

एयरपोर्ट के लिए रूटों का निर्धारण हो चुका है। इन पर ई-बसों का संचालन होगा। एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से पहले ई-बसें चलेंगी। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article