फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   route spoiled for many years

शाहपुर नंगली से सादई जाने वाला मार्ग बदहाल

Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
route spoiled for many years
शाहपुर नंगली से सादई को जाने वाला बदहाल मार्ग। - फोटो : Mewat
कई वर्षों से मार्ग खराब, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

नूंह। जिला मुख्यालय से सटे गांव शाहपुर नंगली से सादई जाने वाला मार्ग कई वर्षों से खराब है। इस मार्ग का निर्माण कार्य कराने के लिए कई बार ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को शिकायत दी है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे।

शाहपुर नंगली निवासी सरपंच हाजी अब्दुल्ला, फतेमोहम्मद और मुनशैद सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनके गांव से सादई को जाने वाले मार्ग की लंबे समय से सुध नहीं ली जा रही है। इस मार्ग से सादई के अलावा चंदेनी और टपकन आदि गांवों के लोग भी गुजरते हैं। वर्षों पूर्व विभाग ने मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया था। उस समय उम्मीद जगी थी कि अब उनके अच्छे दिन आ जाएंगे। लेकिन, करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर विभाग ने रोड़ी डालकर अधूरा कार्य छोड़ दिया। हल्की सी बारिश होने पर कीचड़ हो जाता है। मजबूरी में लोग जैसे-तैसे निकल जाते हैं। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लेकिन, विभाग इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। वहीं, नूंह के एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed