फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Route from Bhadas to Balai deteriorated, villagers upset

भादस से बलई को जाने वाला मार्ग खराब, ग्रामीण परेशान

Wed, 19 May 2021 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Route from Bhadas to Balai deteriorated, villagers upset
नगीना। खंड के गांव भादस से बलई गांव जाने वाला मार्ग काफी दिनों से खराब है। यह मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

आशू, राहुल, इमरान और इरफान आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई पांच किलोमीटर है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को बड़कली और नूंह जाने के लिए कई किलोमीटर का अधिक सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव भादस से बलई गांव जाने वाला मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। बदहाल होने के कारण अब लोग इस मार्ग पर कम सफर करते हैं। इस कारण राहगीरों से कई बार लूटपाट भी हो चुकी है। अगर इस मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाए तो लोगों आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों ने बताया कि वे इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने अब उपायुक्त से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं, इस बारे में एसडीएम रीगन कुमार ने कहा कि जानकारी लेकर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed