फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Route diversion for two months at Parthala roundabout

पर्थला गोलचक्कर पर दो माह के लिए रूट डायवर्जन होगा

Mon, 04 Jul 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for two months at Parthala roundabout
नोएडा। पर्थला गोलचक्कर पर फ्लाईओवर के निर्माण को गति देने के लिए नोएडा प्राधिकरण यहां दो माह तक रूट डायवर्जन करेगा। गोलचक्कर को अगले 15 दिनों में अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद गोलचक्कर के रास्ते फेज-दो, सेक्टर-80 की ओर से एनएच-9 की तरफ वाहन सीधे नहीं जा सकेंगे। गौड़ सिटी की ओर से आने वाले वाहन एनएच-9 की ओर जाने के लिए गोलचक्कर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। रूट डायवर्जन से करीब 1.50 लाख लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से पहले इसी सप्ताह ट्रैफिक पुलिस के साथ प्राधिकरण और निर्माण कंपनी के अधिकारियों की बैठक में रूट डायवर्जन के अंतिम प्लान को मंजूरी मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि गोलचक्कर के ऊपर केबल सस्पेंशन ब्रिज बनाने का काम शुरू किया जाना है। साथ ही, ब्रिज के दोनों ओर उतरने-चढ़ने के लिए रैंप बनाने का काम भी तेज किया जाएगा। इसके लिए गोलचक्कर पर वाहनों का दबाव कम करना होगा। पर्थला गोलचक्कर के रास्ते किसान चौक से सेक्टर-71 की ओर वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-71 से किसान चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को गोलचक्कर से पहले ही बायीं ओर मुड़कर सेक्टर-121 होकर एफएनजी मार्ग होते हुए जाना होगा। रविवार को सेक्टर-121 से पर्थला की ओर जाने वाले मार्ग को बैरिकेड लगाकर संकरा कर दिया गया। इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए गोलचक्कर के पास यू-टर्न की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में दो माह की देरी संभव
पर्थला गोलचक्कर चौराहे को नोएडा-ग्रेनो वेस्ट का बॉर्डर कहा जाता है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्राधिकरण सेक्टर-71 चौराहे से किसान चौक की दिशा में करीब 83 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनवा रहा है। इस परियोजना की समयसीमा 24 जून निर्धारित थी, लेकिन अगस्त से पहले काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है। फ्लाईओवर के बीच गोलचक्कर के ऊपर तारों पर लटका सस्पेंशन ब्रिज बनेगा। इसके पिलर तैयार हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा की ओर से नोएडा की ओर फ्लाईओवर का एक तरफ से रैंप का काम जारी है।
----
ऐसे होगा रूट डायवर्जन
- डीएससी रोड, फेज-दो, सेक्टर-80, 115, 118 की ओर से गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-69, 63ए, छिजारसी व एनएच-9 की ओर जाने के लिए पर्थला गोलचक्कर से बायीं ओर मुड़कर सेक्टर-71 की ओर 400 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लेकर सेक्टर-121 होकर जा सकेंगे।

- किसान चौक की ओर से पर्थला गोलचक्कर के रास्ते गढ़ी चौखंडी, छिजारसी व एनएच-9 की ओर जाने वालों के लिए गोलचक्कर से दायीं ओर का रास्ता बंद रहेगा। वाहनों को सीधे जाकर 400 मीटर आगे से यू-टर्न लेकर सेक्टर-121 होते हुए जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed