फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   roof plaster fall in classroom

Noida News: केंद्रीय विद्यालय की छत का सीमेंट टूट कर गिरा, बच्चे के कंधे पर आई चोट

Mon, 28 Jul 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
roof plaster fall in classroom
केंद्रीय विद्यालय की छत का सीमेंट टूटकर गिरा, बच्चे के कंधे पर आई चोट
विज्ञापन

- एक्स पर शिकायत के बाद केंद्र सरकार की ओर से कराया गया बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट
- स्कूल की ओर से विद्यालय परिसर की बिल्डिंग में जल्द जांच की तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 9 की छत का सीमेंट का बड़ा हिस्सा टूटकर एक बच्चे पर गिर गया। इससे बच्चे के कंधे पर चोट आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिकायत के बाद शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए टीम भेजी गई। स्कूल का कहना है कि दो से तीन दिन के अंदर स्ट्रक्चरल ऑडिट की रिपोर्ट आ जाएगी। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि बिल्डिंग में कहीं सीलन नहीं है और घटना की पुनरावृत्ति न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

25 जुलाई को जब कक्षा में सीमेंट का टुकड़ा गिरा, उस समय कंप्यूटर शिक्षिका मौजूद थीं। एक्स पर घटना की फोटो अपलोड कर शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग और केंद्रीय विद्यालय मुख्यालय को शिकायत भेजी गई है। फोटो में कक्षा के अंदर सीमेंट के टुकड़े फर्श पर गिरे हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह केवल खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल खेमेंद्र तोंदवाल का कहना है कि प्लास्टर का एक छोटा सा टुकड़ा गिरा था, जिससे बच्चे के कंधे पर हल्की सी चोट आई। उस दौरान कक्षा में मौजूद कंप्यूटर की शिक्षिका ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत अभिभावकों को सूचित किया। छात्र अब पूरी तरह स्वस्थ है और स्कूल में चल रही प्रथम आवधिक परीक्षा में भाग ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप
स्कूल प्रशासन का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया है। स्कूल इस आकस्मिक घटना पर खेद व्यक्त करता है। विद्यालय की छत पर कोई ऐसा स्थान नहीं है जो फूला हुआ हो, सीलनयुक्त हो या सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित हो। घटना के बाद निरीक्षण समिति ने पूरी इमारत की बारीकी से जांच कराई है। स्कूल अपने कर्मचारियों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह वचनबद्ध है। सुरक्षा मानकों को सर्वाेपरि रखते हुए संरचनात्मक अंकेक्षण की आवृत्ति को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed