फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roof collapsed due to excess weight in Samadhipur village

Noida News: समाधिपुर गांव में वजन अधिक होने से गिरी थी छत

Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed due to excess weight in Samadhipur village
समाधिपुर गांव में वजन अधिक होने से गिरी थी छत
विज्ञापन

-तहसील दादरी की टीम ने निर्माणाधीन मकान की छत गिरने का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। तहसील दादरी की टीम ने समाधिपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला है कि वजन अधिक होने से छत गिरी थी। जो देवीय आपदा की श्रेणी में नहीं आती है। ऐसे में किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। घटना पर पड़ित परिवार ने भी चुप्पी साध ली है और किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। उधर घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है।


समाधिपुर गांव में लाल सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को मकान की छत गिर गई थी। मलबे में दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई थी। जो सगी बहनें थीं। जबकि बच्चियों के पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद दादरी तहसील की टीम भी गांव में जांच करने पहुंची। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन छत पर वजन अधिक हो गया था। छत पर पानी की दो टंकी और अन्य सामान रखा हुआ था। साथ ही मजदूर भी छत पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed