फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Role of education in nation building

Noida News: राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका

Sun, 21 Sep 2025 02:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Role of education in nation building
कार्यक्रम दि एजूकेशन समिट-2025 में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। 

विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा के बदलते परिदृश्य, नई संभावनाओं और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका है। बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समाज और राष्ट्र की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। मौका था शनिवार को गोमती नगर स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम दि एजूकेशन समिट-2025 का। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को केवल कक्षा-कक्ष की सीमाओं तक नहीं, बल्कि डिजिटल लर्निंग, स्किल डेवलपमेंट, और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता कौशल पर विशेष बल दिया जा रहा है। शिक्षा तभी सफल मानी जाएगी जब वह विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, राष्ट्रप्रेमी और सामाजिक उत्तरदायित्व से युक्त नागरिक बना सके। इस अवसर पर उन्होंने ''''संस्कार से कर्म तक'''' पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed