फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robot will protect doctors treating the corona patient from infection

कोरोना उपचार में लगे डॉक्टरों की सहायता करेगा रोबोट

Fri, 03 Apr 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Robot will protect doctors treating the corona patient from infection
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के दौरान डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाने में अब रोबोट मदद करेगा। आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिक ऐसा रोबोट तैयार कर रहे हैं, जो आसानी से आईसीयू में मरीजों को दवा, जांच और खाने से लेकर अन्य कामों में मदद करेगा। इसके अलावा दूसरा रोबोट संक्त्रसमक अपशिष्ट जैसे सिरिंज, बोतल, इंजेक्शन आदि को एकत्रित कर सकेगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को बैठक के दौरान आईआईटी अधिकारियों से पूछा कि वे कोरोना वायरस से बचाव में कैसे तकनीक के जरिये मदद कर सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी ने बताया कि उक्त दो रोबोट बनाने पर काम चल रहा है। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीमें इन रोबोट को तैयार करने में जुटी हैं। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पॉलीमरेस चेन रिएक्शन (पीसीआर) मशीन भी बनाई है। इसकी मदद से 12 घंटों में एक हजार सैंपलों की जांच की जा सकती है। दोनों मशीनों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed