फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed the air hostess and mother returning after shopping for marriage

शादी की खरीदारी कर लौट रही एयर होस्टेस व मां को लूटा

Thu, 07 Oct 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
robbed the air hostess and mother returning after shopping for marriage
नोएडा। शादी की खरीदारी कर घर लौट रही एयर होस्टेस और मां से सेक्टर-21 जलवायु विहार के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। बैग में हीरे की अंगूठी, कंगन, तीन हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े थे। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इंडिगो में एयर होस्टेस खोड़ा निवासी भावना खाती सोमवार को मां के साथ सेक्टर-18 मार्केट गई थी। भावना की मार्च में शादी और 11 अक्तूबर को सगाई है। खरीदारी करने के बाद मां-बेटी ई-रिक्शा से लौट रही थीं। स्पाइस मॉल से स्टेडियम रोड होते हुए सेक्टर-9 की तरफ ई-रिक्शा जा रहा था तभी जलवायु विहार के सामने बाइक सवार बदमाशों ने मां से बैग लूट लिया। पीड़ित का कहना है कि लूट की घटना के एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से उतरवाई जूलरी
नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो बदमाशों ने दो महिलाओं को बातों में उलझाया और जूलरी उतरवाकर फरार हो गए। खोड़ा कॉलोनी निवासी राजबाला व गीता सेक्टर-59 की एक कंपनी में काम करती हैं। दोनों मंगलवार सुबह घर से सेक्टर-59 स्थित कंपनी जा रही थीं। केंट आरओ कंपनी के पास दो बदमाशों ने उनसे दूसरी जगह नौकरी दिलाने के लिए बातचीत शुरू कर दी। दोनों ने कहा कि अच्छा वेतन व नौकरी लगवा देंगे। दोनों को बातों में उलझाकर बदमाशों ने कान के कुंडल व अंगूठी आदि उतरवाकर अपने पास रख लिए और फरार हो गए। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed