फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed 35 thousand by entering the money transfer shop in broad daylight

दिनदहाड़े मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर 35 हजार लूटे

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
robbed 35 thousand by entering the money transfer shop in broad daylight
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 149 में सीसीटीवी में कैद लूटपाट की वारदात। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-149 कोंडली में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने कर्मचारी पर तमंचा तानकर 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुर्जर डेरीन गांव निवासी सुनील कोंडली में टेलीकॉम और मनी ट्रांसफर की दुकान चलाते हैं। दुकान की देखरेख कुलदीप करता है। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे कुलदीप दुकान में था। तभी दो बदमाश दुकान में घुस आए। एक के हाथ में तमंचा था जबकि दूसरे ने काले रंग का बैग पकड़ रखा था। एक आरोपी ने कुलदीप पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे ने दराज में रखे 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। कर्मचारी ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो गए। डीसीपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed