फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways to increase bus trips during Diwali; operations to run 24 hours a day

Noida News: दिवाली पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे, 24 घंटे होगा संचालन

Thu, 22 Oct 2026 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways to increase bus trips during Diwali; operations to run 24 hours a day
- भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रहेगी नजर, यात्रियों की संख्या के अनुसार बढ़ाई जाएंगी बसें
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
दिवाली की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो में बसों की मरम्मत और रखरखाव का काम कराया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और 24 घंटे बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा डिपो से 18 रूटों पर 117 बसों का संचालन किया जाता है। फिलहाल अधिकांश रूटों पर बसों के दो से तीन फेरे लगते हैं। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


परी चौक और जीरो पॉइंट पर रहेगी विशेष नजर

ग्रेनो में परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। इन स्थानों पर यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों के फेरे और अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की मरम्मत में जुटे कर्मचारी

बसों का लगातार संचालन करने के लिए डिपो में उनकी तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा, बसों के संचालन के लिए चालक और परिचालकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

दिवाली से पहले सभी बसों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। प्रमुख रूटों पर 24 घंटे बसों का संचालन सुनिश्चित करने की तैयारी है। - राजेश वर्मा, प्रभारी एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed