फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways suffers a loss of lakhs every month due to illegal buses

Noida News: डग्गामार बसों से रोडवेज को हर माह लाखों का नुकसान

Fri, 08 May 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Roadways suffers a loss of lakhs every month due to illegal buses
डग्गामार बसों से रोडवेज को हर माह लाखों का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर डग्गामार बसों का जमावड़ा रहता है। अवैध रूप से संचालित इन बसों के कारण रोडवेज को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रेनो डिपो से वर्तमान में 18 रूटों पर 106 बसें चल रही हैं। अधिकतर बसें लंबी दूरी के मार्गों पर चलती हैं। प्रत्येक रूट पर औसतन पांच बसें ही उपलब्ध हैं। लंबी दूरी और सीमित बसों के कारण एक बस 12 घंटे में केवल दो से तीन फेरे ही लगा पाती है। इस वजह से किसी भी रूट पर रोडवेज बसों के आने-जाने में एक से डेढ़ घंटे का अंतर हो जाता है।

नियमों के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड से एक किलोमीटर की परिधि में निजी बस चालक सवारियां नहीं बैठा सकते। इसके बावजूद डग्गामार बसें परी चौक पर अंसल मॉल के सामने रोडवेज बसों के आगे-पीछे खड़ी होकर खुलेआम सवारियां भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के इसी अंतराल का फायदा उठाकर परी चौक पर निजी बस चालक सवारियां भरते हैं। यहां एक बस के पीछे दूसरी बस खड़ी रहती है और करीब हर पांच मिनट में निजी बस उपलब्ध हो जाती है। इसके अलावा ये बस चालक यात्रियों से रोडवेज की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक कम किराया वसूलते हैं। कम किराया और तुरंत बस मिलने के कारण यात्री निजी बसों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या लगातार घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार निजी बसों के खिलाफ आए दिन परिवहन विभाग कार्रवाई करता है। इस सप्ताह भी बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। -उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ, नोेएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed