{"_id":"61e470338df7930300347e0b","slug":"roadshow-rally-banned-political-parties-increased-army-of-digital-warriors-noida-news-noi627249140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो-रैली पर रोक, राजनीतिक दलों ने बढ़ाई डिजिटल योद्धाओं की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो-रैली पर रोक, राजनीतिक दलों ने बढ़ाई डिजिटल योद्धाओं की फौज
विज्ञापन
आईटी एक्सपर्ट के साथ कार्य की समीक्षा करते भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही कोरोना की तीसरी लहर भी पीक पर पहुंच गई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने रैली या रोड शो पर लगाए गए प्रतिबंध को बढ़ाकर 22 जनवरी तक कर दिया है। राजनीतिक दलों को भी यह बात समझ आने लगी है कि इस बार चुनाव में जनता तक अपनी बात वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ही पहुंचाई जा सकती है। इसलिए राजनीतिक दलों ने डिजिटल फौज के योद्धाओं की संख्या बढ़ा दी है। मौजूदा समय में जिले में पांच प्रमुख प्रत्याशियों के पास 400 से ज्यादा डिजिटल योद्धाओं की फौज है। ये योद्धा अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में ऑनलाइन प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। तेजी से फैलते संक्रमण के बीच यूपी विधानसभा को चुनाव आयोग ने मंजूरी तो दे दी है, लेकिन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी दलों को इशारा कर दिया है कि इस बार जन सभाओं, रैली, रोड-शो से ज्यादा वर्चुअल प्लेटफार्म को तवज्जो देनी होगी। आयोग ने पहले यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लगाया था। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21 जनवरी है। ऐसे में यह बात साफ है कि कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए रोड शो नहीं निकाल पाएगा।
भाजपा में 200 से ज्यादा योद्धाओं
भारतीय जनता पार्टी की आईटी विंग नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में मानी जा रही है। भाजपा ने शुरू से ही आईटी विंग बना रखा था। नोएडा में ही 134 युवा काम कर रहे थे। पिछले सप्ताह ही इस इस विंग में 40 नए युवाओं को शामिल किया गया। अब पार्टी ने 25-30 युवकों को और शामिल किया है। रविवार को सेक्टर-116 स्थित महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने डिजिटल टीम के सदस्यों से बात भी की।
सपा ने शुरू किया कॉल सेंटर
समाजवादी पार्टी ने अभी प्रत्याशी की लिस्ट आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है। हालांकि, वरिष्ठ नेता सुनील चौधरी ने बताया कि शनिवार को ही पार्टी ने उन्हें सिंबल दे दिया है। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफार्म पर काफी समय पहले से ही ध्यान देना शुरू कर दिया था। पिछले दिनों ही कॉल सेंटर और वार रूम तैयार किए गए। यहां से पूरे लोगों तक पार्टी अपनी और प्रत्याशी की बात को मतदाताओं तक पहुंचा रही है। टीम में करीब 60 युवा हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की टीम भी सशक्त
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया विभाग की वाइस चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक नोएडा सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनकी डिजिटल टीम में भी 100 से ज्यादा युवा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की आईटी विंग पहले ही तैयार कर ली गई थी। हमारा संगठन डिजिटल प्रचार-प्रसार पर काम कर रहा है। इस चुनाव में सोशल मीडिया के कंधों पर काफी जिम्मेदारी आने वाली है।
बसपा और आप को समझ आई बात
रोड शो और चुनावी रैली प्रतिबंधित होने के बाद बसपा और आम आदमी पार्टी को भी यह बात समझ आ चुकी है कि इस चुनाव में प्रचार का तरीका बदल चुका है। पुराना और परंपरागत तरीका छोड़ना होगा। जनता तक अपनी बात और घोषणाएं पहुंचानी हैं तो डिजिटल विंग का सहारा लेना ही होगा। यही कारण है कि इन दोनों दलों ने भी बड़ी संख्या में डिजिटल योद्धाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वार रूम भी बनवाए गए हैं।