{"_id":"64fcc2c32670ff987a024934","slug":"roads-deserted-alertness-at-the-border-goods-vehicles-returned-noida-news-c-1-gnd1002-901717-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कें सूनी, बॉर्डर पर मुस्तैदी, मालवाहक वाहनों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कें सूनी, बॉर्डर पर मुस्तैदी, मालवाहक वाहनों को लौटाया
विज्ञापन
फोटो-- -
सड़कें सूनी, बॉर्डर पर मुस्तैदी, मालवाहक वाहनों को लौटाया
- आज रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाएगी पाबंदी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जी-20 बैठक को लेकर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर की तरफ जाने वाली सड़कें शनिवार को भी सूनी रहीं। इक्का-दुक्का वाहनों का आनाजाना लगा रहा। दिल्ली से सटे जिले के बॉर्डर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात रही। बॉर्डर पर चोरी छिपे पहुंचने वाले मालवाहक वाहनों को जांच के बाद लौटा दिया गया। दिल्ली बॉर्डर पर पूरे दिन सख्ती का माहौल दिखा। हालांकि रविवार रात 12 बजे के बाद पाबंदी खत्म हो जाएगी।
दरअसल, दिल्ली में जी-20 की बैठक को लेकर नोएडा व दिल्ली पुलिस ने कुछ जरूरी श्रेणी के सामानों को छोड़ कर अन्य सभी श्रेणी के भारी व हल्के मालवाहक वाहनों की दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। इसे सख्ती से लागू कराने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अलीगढ़ से सटे जेवर टोल प्लाजा, परी चौक, कालिंदी कुंज, चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी टोल प्लाजा पर अस्थायी बूथ बनाकर सख्ती से छानबीन कर रही है। डीएनडी पर भारी व हल्के मालवाहक वाहनों के गुजरने वाले लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया।
हालांकि नोएडा के अंदरूनी सड़कों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई। सिर्फ आम दिनों की तरह नो एंट्री के समय का पालन कराया गया। बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की संख्या में कमी के कारण शनिवार को पूरे दिन चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, महामाया फ्लाईओवर, डीएनडी और फिल्म सिटी आदि जाम वाले प्वाइंट पर ट्रैफिक स्मूथ चलता रहा।
विज्ञापन
हर रोज गुजरते हैं करीब छह लाख वाहन:
नोएडा ट्रैफिक विभाग के मुताबिक, रोज करीब छह लाख वाहनों का नोएडा होकर दिल्ली का ट्रांजिट मार्ग है। दिल्ली में पाबंदी लगने के बाद नोएडा की सड़कों पर चंद हजार वाहन ही रह गए। जिससे पाबंदी के दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ रही।
कोट
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बॉर्डर पर स्पेशल डयूटी लगाई गई। बिना वैध अनुमति के दिल्ली बॉर्डर की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों को जिले की सीमा पर रोक दिया गया। जो गलती से बॉर्डर तक पहुंच गए, उन्हें वहां से ग्रेनो एक्सप्रेस वे और पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रास्ते गंतव्य की ओर जाने की सलाह दी गई। - अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
परी चौक पर किया डायवर्जन
ग्रेटर नोएडा। जी-20 के चलते परी चौक पर रूट डायवर्जन किया गया। शनिवार परी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कासना से सिरसा पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा गया। शेष छोटे वाहनों की आवाजाही बरकार रही। एसीपी श्यामजीत ने बताया कि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भारी वाहनों का परी चौक से रूट डायवर्जन किया गया है।