{"_id":"65036502855dce7455056ed9","slug":"roadies-rannvijay-drives-super-bike-on-moto-gp-track-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17215-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोडीज के रणविजय ने मोटो जीपी ट्रैक पर चलाई सुपर बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोडीज के रणविजय ने मोटो जीपी ट्रैक पर चलाई सुपर बाइक
विज्ञापन
रोडीज के रणविजय ने मोटो जीपी ट्रैक पर चलाई सुपर बाइक
- सुपर बाइक और उपकरणों की पहली खेप बुद्ध सर्किट पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटोजीपी भारत के लिए बाइक और उपकरणों की पहली खेप बृहस्पतिवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पहुंची। इसमें सुपरबाइक, इंजन, टायर और सेफ्टी बैरियर्स शामिल हैं। वहीं शाम को एमटीवी रोडीज के अभिनेता और एंकर रणविजय सिंह ने मोटो जीपी के लिए तैयार किए गए ट्रैक पर सुपर बाइक चलाई। 22 से 24 सितंबर के बीच बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी भारत का आयोजन होने वाला है। मोटो जीपी ट्रैक पर बाइक चलाकर रोमांचित रणविजय ने कहा कि उनके लिए यह खास अनुभव है जो जीवन भर याद रहेगा। प्रतियोगिता में 80 राइडर्स के साथ करीब 40 टीमें भाग लेंगी। रफ्तार और रोमांच से भरी प्रतियोगिता में रेसिंग जगत के सबसे बड़े नाम भी जौहर दिखाएंगे। इससे पहले सैन मरीनो से बाइकें और उपकरण की पहली खेप बीआईसी पहुंच गई है। नई दिल्ली हवाई अड्डे से भारी पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
198 देशों में लाइव दिखाया जाएगा
मोटोजीपी भारत का सीधा प्रसारण विश्व के 198 देशों में किया जाएगा। विश्वभर में स्पोर्ट्स-18 पर इसका प्रसारण किया जाना है। भारत में इसे जिओ सिनेमा पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, रेस के लिए फैंस www.bookmyshow.com पर टिकट बुक कर सकते हैं।