{"_id":"69ad7468a8b891c2dc1000d8","slug":"road-construction-begins-in-22-d-society-trouble-will-be-solved-noida-news-c-491-1-gnd1001-4722-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 22-डी सोसाइटी में सड़क निर्माण शुरू, परेशानी दूर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 22-डी सोसाइटी में सड़क निर्माण शुरू, परेशानी दूर होगी
विज्ञापन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। 22-डी सोसाइटी में सड़क निर्माण शुरू हो गया। लोगों की लगातार मांग के बाद अंदर-बाहर दोनों जगहों की सड़क बनाई जा रही है। आगामी कुछ महीनों में लोगों को समस्या से राहत मिलेगी। सेक्टर 22-डी वेल्फेयर एसोसिएशन के संस्थापक किशोर ने बताया कि टूटी सड़क के कारण आने-जाने वालों को परेशानी होती थी। वहीं धूल-मिट्टी भी उड़ती थी। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। बाहर की तरफ हाई राइस से वन विभाग तक की सड़क भी बनवाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अंतिम चरण में पहुंचा गेट की मरम्मत का काम
सेक्टर 22-डी सोसाइटी का मुख्य गेट भी पूरी तरह जर्जर हो गया था। सेक्टर 22-डी वेल्फेयर एसोसिएशन ने इसके निर्माण की भी मांग उठाई थी। प्राधिकरण ने बीते दिनों गेट के मरम्मत का काम शुरू कराया था, जो अब अंतिम चरण में है। जल्द ही मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।