{"_id":"68f39cc34a8e2a1ab8050f22","slug":"road-construction-begins-before-diwali-relief-will-be-provided-noida-news-c-491-1-gnd1001-559-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली से पहले सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली से पहले सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहत
विज्ञापन
- गौड़ यमुना सिटी में सड़क पर गंदगी रहने से निवासियों को होती है परेशानी, बारिश में सड़क पर भरा रहता है पानी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में सड़क निर्माण से निवासियों को राहत मिलेगी। जहां अभी तक वे गंदे पानी से होकर गुजरा करते थे, सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम होगा। प्रवेश द्वार वाले मार्ग पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे जल्द से जल्द कार्य पूरा हो सके।
सोसाइटी निवासी जोगेंद्र प्रधान ने बताया, सड़क पर सीवरेज का पानी भरा रहता था, जिस वजह से सड़क में गड्ढे हो गए थे और निकलना भी दुश्वार था। सड़क बनने के बाद निवासियों को राहत मिलेगी। ऐसे ही गलेरिया मार्केट के सचिव सोनू भाटी का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार मांग उठाई थी। सड़क बनने से आवाजाही आसान हो जाएगी और गंदगी से भी छुटकारा मिलेगा।