फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road caves in during construction work; cracks appear in PG buildings.

Noida News: निर्माण कार्य के दौरान धंसी सड़क,भवनों में आई दरार

Fri, 10 Jul 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Road caves in during construction work; cracks appear in PG buildings.
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित एसवीजी कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले छात्रों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास के पीजी की दीवारों में दरार की शिकायत सामने आई है। पीजी में रहने वाले छात्रों का कहना है कि तेज कंपन और सड़क धंसने के बाद वे दहशत में हैं। उन्हें इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। कई छात्रों ने प्रशासन से भवनों की तकनीकी जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया। सड़क धंसने से क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित हुई। एसीपी ग्रेटर नोएडा राधारमण सिंह का कहना है कि बेसमेंट में पानी भरने की जानकारी मिली थी। सड़क धंसने संबंधी जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed