{"_id":"69133c6286535d29fd0074d2","slug":"road-accident-young-men-ideath-grnoida-news-c-1-noi1095-3617044-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसे में रैपिडो बाइक चालक की मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसे में रैपिडो बाइक चालक की मौत, युवती घायल
विज्ञापन
- सेक्टर-70 के पास हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-70 एसआरएस अस्पताल के पास सोमवार शाम को एक तेज रफ्तार वाहन ने रैपिडो बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार चालक की मौत हो गई और बाइक के पीछे बैठी युवती घायल हो गई। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शान मोहम्मद ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पिता उस्मान खान सोमवार को रैपिडो बाइक से ग्रेटर नोएडा के एम ब्लॉक से सेक्टर-16बी स्थित पंचशील सोसाइटी जा रहे थे। बाइक की पिछली सीट पर पंचशील ग्रीन सोसाइटी निवासी निहारिका श्रीवास्तव बैठी थीं। जैसे ही वह एसआरएम अस्पताल के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उस्मान खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि निहारिका श्रीवास्तव का उपचार चल रहा है। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है।कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।