फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road accident in Noida Car overturned after hitting divider driver died four injured

नोएडा में रोड एक्सिडेंट: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, अंदर फंसे चालक की हुई मौत; चार घायल

Mon, 08 Sep 2025 07:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 07:24 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि निठारी गांव के 55 वर्षीय सत्यपाल रविवार दोपहर सेक्टर-37 चौकी के सामने से होते हुए कार से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जा रहे थे। चौकी के आगे यूटर्न के पास सत्यपाल तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

विज्ञापन
Road accident in Noida Car overturned after hitting divider driver died four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-37 से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाने के दौरान यू टर्न पर एक कार पलट गई। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान कार डिवाइडर से टकराने से पहले दो कारों से टकरा गई थी। इसमें चार लोग चोटिल हो गए थे। इस मामले में अभी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निठारी गांव के 55 वर्षीय सत्यपाल रविवार दोपहर सेक्टर-37 चौकी के सामने से होते हुए कार से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जा रहे थे। चौकी के आगे यूटर्न के पास सत्यपाल तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल अंदर ही फंसे रहे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है कि इसमें क्षतिग्रस्त कार दिख रही है और कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दरे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed