{"_id":"6a072c228ffde06d38007104","slug":"road-accident-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6894-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप वैन ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप वैन ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत
विज्ञापन
- जेवर से नोएडा की ओर जा रही थी पिकअप वैन और ट्रक 18 किलोमीटर पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 18 किलोमीटर माइलस्टोन पर खेरली भाव गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिकअप वैन चालक को उपचार के लिए ग्रेनो के कैलाश अस्पताल के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली गेट अलीगढ़ निवासी मोहित पुत्र नेत्रपाल (26) पिकअप वैन चालक था। शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे वह पिकअप वैन लेकर जेवर से नोएडा की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी पिकअप वैन यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट 18 किलोमीटर खेरली भाव गांव के पास पहुंची तभी वैन आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में पिकअप वैन चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोहित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।