{"_id":"6991db9888c766d6d406487a","slug":"road-accident-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4161-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांवड़ लेकर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांवड़ लेकर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर से जल लेकर आ रहा था 11वीं का छात्र, बाइक ने मारी टक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/जेवर। अनूपशहर से कांवड़ लेकर आ रहे एक छात्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा जहांगीरपुर के रहने वाले पवन अग्रवाल का 16 वर्षीय बेटा ऋषि अग्रवाल शनिवार की रात अनूपशहर से कावड़ लेकर लौट रहा था। कस्बे में ही जहांगीरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोग उसे लेकर जेवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था। वह जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। कुछ दिन पहले ही उसकी बड़ी बहन की शादी हुई थी। छात्र की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।