फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर, पति-पत्नी व दामाद घायल

Tue, 06 Jan 2026 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
road accident
– 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास रात दो बजे हुआ हादसा
विज्ञापन


– अज्ञात चालक के खिलाफ जेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार कार ने एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायल बदन सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली व उनकी पत्नी किरण लता तथा दामाद योगेश कुमार निवासी शमशाबाद, आगरा घायल हो गए। बताया गया कि सभी लोग दिल्ली से आगरा जा रहे थे।

रात करीब दो बजे एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही एक अज्ञात कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार में बैठे तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed