फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: कार चालक गोसेवक को टक्कर मारकर हुआ फरार, परिजन ने किया हंगामा

Mon, 28 Jul 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
फोटो
विज्ञापन

- कार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने किया हंगामा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एटीएस गोल चक्कर के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक गोसेवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर के कारण गोसेवक की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज परिजन ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस को परिजनों को शांत कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कासना गांव में रामवीर (45) अपनी पत्नी तीन बच्चों (दो लड़के एक लड़की) के साथ गांव में रहते थे। वह गोवंश की सेवा कर इससे मिलने वाले पैसे से परिवार का खर्च चलाते थे। सोमवार दोपहर घर से गोवंश की सेवा के लिए निकले थे। गोवंश को खाना खिलाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजन के साथ पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन ने कार चालक की गिरफ्तारी किए बिना शव को उठाने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ाता देखकर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजन को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने को राजी हुए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed