{"_id":"69d282a41924162e9100cbfc","slug":"road-accident-grnoida-news-c-1-noi1095-4130203-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हादसे में गई थी चालक की जान, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हादसे में गई थी चालक की जान, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अज्ञात वाहन ने मार दी थी ऑटो में टक्कर, तीन दिन अस्पताल में रहे थे भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बीते साल सितंबर माह में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ऑटो चालक के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर 63 में ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इटावा के बादरीपूठ गांव की रहने वाली नेहा कुमारी ने बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर 63 स्थित चोटपुर कॉलाेनी में रहती हैं। पति बालिस्टर कुमार ऑटो चालक थे। बीते साल 15 सितंबर की रात सवारी लेकर बालिस्टर जब लखनावली यूटर्न पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो में सवार दो सवारी अनुराग सिंह और सर्वेश कुमार ने तो किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन चालक बालिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्थिक तंगी के कारण पत्नी नेहा उपचार के लिए बालिस्टर को गांव ले गई। जहां 18 सितंबर को बालिस्टर ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद न्यायालय में गुहार लगानी पड़ी। अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।