फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RML starts trial of indigenous dengue vaccine

Noida News: आरएमएल ने शुरू किया डेंगू के स्वदेशी टीके का ट्रायल

Sat, 28 Sep 2024 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
RML starts trial of indigenous dengue vaccine
10 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

02 साल तक मरीज का किया जाएगा फॉलोअप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डेंगू की रोकथाम के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने स्वदेशी टीके के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस दौरान करीब 10,300 लोगों को डेंगू का टीका दिया जाएगा। टीका देने के बाद दो साल तक मरीज का फॉलोअप भी किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला की अध्यक्षता में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने इस ट्रायल को शुरू किया।
अस्पताल के मुताबिक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान और पैनेसिया बायोटेक ने मिलकर देश के 19 अस्पतालों में डेंगू के स्वदेशी टीके का ट्रायल शुरू किया है। इसमें आरएमएल भी एक है। इस ट्रायल में कम्युनिटी मेडिसिन के अलावा मेडिसिन, माइक्रोबायोलाजी, पैथोलाजी व बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है। ट्रायल शुरू करने से पहले राष्ट्रीय वायरोलाजी संस्थान (एनआइवी) पुणे के विशेषज्ञों ने अस्पताल के डाक्टरों को प्रशिक्षण दिया। वहीं, कम्युनिटी मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डाॅ. नीलम राय का कहना है कि ट्रायल के दौरान स्वदेशी टीका देने के लिए दिल्ली में कुछ इलाके चिन्हित किए गए हैं। इस टीके को डेंगू के चारों स्ट्रेन से लड़ने के लिए तैयार किया गया है। टीका लगाने के बाद मरीज का दो साल तक फॉलोअप किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि टीका लगाने के बाद यह डेंगू से बचाव में कितना प्रभावी है।
विज्ञापन

1200 से अधिक मरीजों में पुष्टि
इस साल दिल्ली में डेंगू के 1200 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मौजूदा समय में डेंगू के इलाज के लिए कोई एंटी वायरल दवा उपलब्ध नहीं है। लक्षण के आधार पर डाॅक्टर इलाज करते हैं और ज्यादातर मरीज ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मरीजों के लिए यह बीमारी जानलेवा साबित होती है। ऐसे में अब टीके का ट्रायल शुरू होने के बाद डेंगू से बचाव की उम्मीद जग्गी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed