फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RMC plant poses breathing problems, only cosmetic action

Noida News: आरएमसी प्लांट से सांसों पर संकट, कार्रवाई दिखावे वाली

Sun, 09 Nov 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
RMC plant poses breathing problems, only cosmetic action
अमर उजाला संवाद----फोटो
विज्ञापन

---------------------

ऐस डिविनो सोसाइटी के निवासियों ने टूटीं सड़कें, बदहाल नाले व नालियों का मुद्दा भी उठाया।
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-एक स्थित सोसाइटियों के निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में 10 से अधिक अवैध तरीके से चल रहे आरएमसी प्लांट के कारण प्रदूषण काफी बढ़ गया है। रविवार को अमर उजाला संवाद में ऐस डिविनो सोसाइटी के निवासियों ने टूटीं सड़कें, बदहाल नाले व नालियों का मुद्दा भी उठाया।
महिलाओं ने कहा कि रात में एटीएस गोलचक्कर से सोसाइटी तक आने में डर लगता है। कई बार उनके साथ घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों की हालात बेहद खराब है। सड़कों पर धूल जमी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण केवल दिखावे के लिए पानी का छिड़काव कर रहा है। सफाई व्यवस्था चरमरा भी सही नहीं है। उल्टी दिशा से वाहन चलते हैं। लावारिस कुत्तों व जानवर का खतरा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अमर उजाला के संवाद के माध्यम से उन्होंने सोसाइटी के आसपास पांच किलोमीटर तक बैंक व एटीएम न होने का मुद्दा उठाया था। अब सोसाइटी में ही दो बैंकों की शाखाएं खुल गई हैं। इसके साथ ही कई आसपास भी कई बैंक व एटीएम खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------

सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है। कोई भी पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देता है।-डॉ. सपना गिरी

इंफ्रा से संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं है। लोग काफी परेशान हैं। -विपुल भारद्वाज

प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। कोई व्यवस्था नहीं है। -मनीष चौहान

पेड़ लगाए जाने चाहिए जिससे प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। -हेमा रतूड़ी

दो साल से प्राधिकरण के चक्कर काट रहे। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। -सिद्धार्थ शुक्ला

आरएमसी प्लांट से प्रदूषण फैल रहा। प्रशासन दिखावे की कार्रवाई कर रहा है। - अतुल गैरोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed