{"_id":"6aa16014a39cc1108e0a4a1b","slug":"rising-risk-of-malaria-in-high-rise-societies-larvae-found-in-basements-noida-news-c-1-noi1095-4705268-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में बढ़ रहा मलेरिया का खतरा, बेसमेंट में मिल रहा लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में बढ़ रहा मलेरिया का खतरा, बेसमेंट में मिल रहा लार्वा
विज्ञापन
शैलेंद्र वर्णवाल
फोटो है
-शहर की हाईराइज सोसाइटियों में इन दिनों डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा
-डेंगू का लार्वा मिलने पर मेंटेनेंस एजेंसी व एओए को कारण बताओ नोटिस जारी
-- -- -- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियों में इन दिनों डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। बेसमेंट में हो रहे जलभराव और सीपेज के चलते मच्छरों के पनपने की स्थिति पैदा हो गई है। इस सप्ताह शहर की तीन प्रमुख हाईराइज सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिला। इसमें सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी, सेक्टर-107 स्थित आम्रपाली हार्टबीट, सेक्टर-128 जेपी विशटाउन स्थित कैलिप्सो कोर्ट शामिल है। स्वास्थय विभाग के निरीक्षण के दौरान डेंगू का लार्वा मिलने पर मेंटेनेंस एजेंसी व एओए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विभाग की टीम की ओर से चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत बेसमेंट, ड्रेनेज पिट्स आदि की जांच की गई थी। टीम को पार्किंग और सर्विस एरिया में कई दिनों से ठहरे हुए पानी में डेंगू का लार्वा मिला। इस वजह से जिला मलेरिया विभाग ने नोटिस थमाते हुए 48 घंटे के भीतर स्थिति सुधारने और एंटी-लार्वा ट्रीटमेंट कराने का अल्टीमेटम दिया है। दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
-- -- -- --
सोसाइटियों में यहां रहती है जलभराव की स्थिति -
-हाईराइज सोसाइटियों के बेसमेंट में अक्सर रिसाव होने के कारण पानी जमा रहता है।
-बेसमेंट में वेंटिलेशन की कमी और सीपेज के कारण पानी सूख नहीं पाता है।
-ड्रेनेज और पंप रूम में जमा ठहरा पानी
-रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट्स की समय पर सफाई न होना
-- -- -- --
निवासियों में डर, सख्त निगरानी के निर्देश
निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस चार्ज चुकाने के बावजूद बेसमेंट और ग्राउंड एरिया में नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव नहीं किया जाता। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी सोसाइटियों की एओए और मेंटेनेंस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वह अपने परिसरों में एंटी-लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करें। ओवरहेड व अंडरग्राउंड टैंकों को एयरटाइट रखें और हफ्ते में कम से कम एक दिन ठहरे हुए पानी की निकासी करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सोसाइटी निवासियों से बातचीत -
- हमारी सोसाइटी में कई जगह से पानी लीकेज होता है, ऐसे में जमा होने वाले पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा अधिक रहता है। - मुकेश गुप्ता, एसोटेक विंडसर कोर्ट, सेक्टर 78
- निर्माणाधीन बेसमेंट की तरफ अभी पानी रुक जाता है, ऐसे में वहां पर डेंगू लार्वा पनपने की संभावना अधिक रहती है। - शैलेंद्र वर्णवाल, सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर 74
- सोसाइटी के बेसमेंट नंबर दो में जलभराव की समस्या अधिक है, इसके चलते कोई उस बेसमेंट में जाना पसंद ही नहीं करता है। - अनूप भट्ट, आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सेक्टर 76
- सोसाइटी के बेसमेंट में पानी का भराव रहता है। यह एओए की लापरवाही है कि एनबीसीसी से काम करवाने के मामले में फॉलोअप नहीं किया जा रहा है। - हुमायूं शहजाद, आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सेक्टर 76