फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Player: Garv Pandit aims to win medals in table tennis at the international level.

उभरते खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में पदक जीतना चाहते हैं गर्व पंडित

Thu, 24 Sep 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Rising Player: Garv Pandit aims to win medals in table tennis at the international level.
गर्व पंडित उभरते खिलाड़ी
सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार निवासी गर्व पंडित टेबल टेनिस में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल की कक्षा छह के छात्र गर्व पिछले तीन साल से इस खेल का अभ्यास कर रहे हैं। वह नोएडा स्टेडियम स्थित इंडियन टेबल टेनिस अकादमी में कोच तपस सरकार के मार्गदर्शन में रोजाना छह से सात घंटे अभ्यास करते हैं। जुलाई और अगस्त में हुई जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गर्व ने स्वर्ण पदक जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई। इसके अलावा सीबीएसई जोनल प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं। पिता अश्वनी पंडित ने बताया कि गर्व खेल को लेकर काफी गंभीर हैं और मैच से पहले अभ्यास का समय बढ़ा देते हैं। मां शिल्पा उनकी डाइट और अन्य जरूरतों का ध्यान रखती हैं। कोच तपस सरकार ने बताया कि गर्व लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed