फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Srishti Aims to Make Her Mark Internationally

उभरते खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहती हैं सृष्टि

Fri, 30 Oct 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Srishti Aims to Make Her Mark Internationally
उभरते खिलाड़ी सृष्टि भारद्वाज
सेक्टर-93 निवासी 11 वर्षीय सृष्टि ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बना रही है। पिछले चार वर्षों से इस खेल का अभ्यास कर रही सृष्टि का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। पढ़ाई के साथ खेल के प्रति उसका समर्पण भी लगातार बढ़ रहा है। सृष्टि सेक्टर-106 स्थित स्काई बर्ड स्पोर्ट्स अकादमी में कोच आकाश सेन के मार्गदर्शन में रोजाना करीब दो घंटे अभ्यास करती है। अब तक वह विभिन्न ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में दो कांस्य, पांच रजत और तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस तरह उसके खाते में कुल 10 पदक हैं। सृष्टि की मां प्रियंका शर्मा ने बताया कि वह बेटी की डाइट और अन्य जरूरतों का पूरा ध्यान रखती हैं। पिता चेतन शर्मा भी उसे प्रतिदिन अकादमी लाने और ले जाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। परिवार का सहयोग सृष्टि को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। कोच आकाश सेन ने बताया कि सृष्टि प्रतिदिन अभ्यास में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रतियोगिताओं में जीते गए पदक उसकी मेहनत और लगन का प्रमाण हैं। सृष्टि का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी बनकर अपनी अलग पहचान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed