फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Ojasvi aims to win gold for the country in karate.

उभरते खिलाड़ी : कराटे में देश के लिए गोल्ड जीतना चाहती हैं ओजस्वी

Thu, 02 Jul 2026 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Ojasvi aims to win gold for the country in karate.
सेक्टर-62 निवासी नौ वर्षीय कराटे खिलाड़ी ओजस्वी उनियाल लगातार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। सेक्टर-39 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा ओजस्वी पिछले दो वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह नोएडा स्टेडियम स्थित एके मार्शल आर्ट अकादमी में कोच यथार्थ वशिष्ठ के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दो घंटे अभ्यास करती हैं। वर्ष 2025 में मेरठ में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में ओजस्वी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। वहीं वर्ष 2026 में अब तक वह चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा गाजियाबाद जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। कोच यथार्थ वशिष्ठ के अनुसार ओजस्वी मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं तथा भविष्य में बड़े स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती हैं। उनकी मां प्रीति उनियाल रोज उन्हें अभ्यास के लिए अकादमी लेकर जाती हैं, जबकि पिता भी खेल के प्रति उनका पूरा सहयोग करते हैं। ओजस्वी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कराटे में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed