{"_id":"6446cbf8656deb4d860a3314","slug":"ride-e-cycle-to-your-hearts-content-for-rs-999-noida-news-c-1-noi1096-462978-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 999 रुपये में जी भरकर करें ई-साइकिल की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 999 रुपये में जी भरकर करें ई-साइकिल की सवारी
विज्ञापन
999 रुपये में जी भरकर करें ई-साइकिल की सवारी
- चार दिनों में 350 लोगों ने की सवारी , 150 लोगों ने लिया मासिक सब्सक्रिप्शन
- 1499 रुपये था मासिक शुल्क, बढ़ावा देने की कम कर दी दरें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ई-साइकिल की सुविधा शहरवासियों को रास आ रही है। चार दिनों में 350 से ज्यादा लोगों ने ई-साइकिल की सवारी की है। इनमें से 150 ने ऑटो और निजी वाहनों को छोड़कर ई-साइकिल का मासिक सब्सक्रिप्शन लिया है। फिट इंडिया मूवमेंट और क्लीन नोएडा मिशन को बढ़ावा देने के लिए ई-साइकिल का मासिक शुल्क 1499 रुपये से घटाकर 999 रुपये कर दिया गया है। 30 अप्रैल तक इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।
नोएडा के स्थापना दिवस के अवसर पर ई-साइकिल की सुविधा शुरू की गई थी। टर्बन मोबिलिटी कंपनी को प्राधिकरण ने इसकी जिम्मेदारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पहले ही दिन से लोगों में ई-साइकिल की सवारी में रुचि दिखा रहे हैं। पिछले चार दिनों में ही 350 से ज्यादा लोग ई-साइकिल का प्रयोग कर चुके हैं। दैनिक आधार पर ई-साइकिल का इस्तेमाल करने वालों से 299 रुपये सिक्योरिटी राशि के रूप में जमा कराए जाते हैं। इसके अलावा 30 मिनट के लिए 15 रुपये का शुल्क लिया जाता है। इसके बाद प्रति मिनट एक रुपये की दर से भुगतान करना होता है। केवाईसी कराने के बाद मोबाइल में एप डाउनलोड कर ई-साइकिल का इस्तेमाल किया जा सकता है। सफर पूरा होने पर ही एप के जरिये ही साइकिल लॉक होती है।
ई-साइकिल का सबसे ज्यादा प्रयोग एमिटी यूनिवर्सिटी के पास बने स्टैंड से छात्र कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-63, 58, 62 आनेजाने वाले नौकरीपेशा लोगों का इसमें खासा रुझान देखने को मिल रहा है। दैनिक यात्रियों की सहूलियत के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन के शुल्क में कमी की गई है।
विज्ञापन
तीन दिन में सात और जगह मिलेेगी सुविधा
ई-साइकिल की सुविधा 24 डॉकिंग स्टेशनों (स्टैंड) पर शुरू हो चुकी है। फिलहाल शहर में 240 ई-साइकिलों का संचालन हो रहा है। अगले तीन दिनों में सात अन्य स्टैंड पर सेवा शुरू कर दी जाएगी। ई-साइकिल की अधिकतम गति सीमा 25 किमी प्रतिघंटा है।