फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reward of Rs 25 thousand declared on absconding Mannu

Noida News: फरार मन्नू पर 25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25 thousand declared on absconding Mannu
लोनी। डाबर तालाब कॉलोनी में हुई मुठभेड़ के बाद फरार बदमाश हिस्ट्रीशीटर मन्नू उर्फ सुहेल पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस को आशंका है कि मन्नू यूपी छोड़कर किसी दूसरे प्रदेश में भाग गया है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक सिंह ने बताया कि फरार मन्नू के खिलाफ लोनी थाने और अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मन्नू पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है। घटना वाले दिन से ही मन्नू का फोन बंद आ रहा है। पुलिस की तीन टीमें मन्नू के रिश्तेदारों के घरों और उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मृतक बदमाश रिहान की गोली से घायल हुए सिपाही विजय राठी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालात खतरे से बाहर है। बता दें कि दिल्ली गोकलपुरी थाने की पुलिस डाबर तालाब कॉलोनी में चोरी के मामले में मन्नू को गिरफ्तार करने आई थी। दिल्ली पुलिस ने मन्नू को पकड़ भी लिया था। तभी अवैध पिस्टल लेकर मन्नू का भतीजा आया और दिल्ली पुलिस पर पिस्टल तान कर अपने चाचा को छुड़ा ले गया। इसके बाद लोनी पुलिस मौके पर पहुंची और मन्नू को पकड़ने के लिए एक घर के बाहर पहुंची। इस घर में रिहान और मन्नू थे। रिहान ने फायरिंग कर दी। गोली सिपाही विजय राठी को लगी। इसके बाद रिहान की पिस्टल से हुई फायरिंग में उसी को गोली लग गई, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उस दौरान मन्नू मौका पाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed