फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reward kingpin of drug supply gang arrested

Noida News: मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह का इनामी सरगना गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Reward kingpin of drug supply gang arrested
पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में 5 वर्ष से कर रहा था तस्करी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को ओडिसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी बडकुलु लुडू उर्फ सुशांत दो वर्ष से फरार था और दिल्ली-एनसीआर में पांच वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी की कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।


स्पेशल सेल डीसीपी आलोक कुमार के अनुसार, अंतरराज्यीय मादक गिरोह का सरगना दिल्ली में गांजा सप्लाई के मामले में फरार चल रहा है। जांच में पता लगा कि आरोपी ओडिसा से लेकर देश के अन्य हिस्सों में अभी भी मादक पदार्थ सप्लाई कर रहा है। करीब तीन महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली कि आरोपी दिगापंडी में है। इसके बाद एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसआई अनिल यादव, एसआई राजेश, एसआई अजय व एएसआई संजीव की टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने 15 जनवरी को बडकुलु को दिगापंडी से 15 जनवरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article