{"_id":"6a651a43f5ea3f0500065009","slug":"reward-for-143-kmph-pace-noida-kings-bought-shubham-for-215-lakh-noida-news-c-23-1-lko1064-101239-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 143 किमी रफ्तार का इनाम, शुभम को नोएडा किंग्स ने 21.5 लाख में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 143 किमी रफ्तार का इनाम, शुभम को नोएडा किंग्स ने 21.5 लाख में खरीदा
विज्ञापन
- 2.50 लाख रुपये के आधार मूल्य से शुरू हुई बोली, स्पीड हंट ट्रायल में तेज गेंदबाजी से जीता फ्रेंचाइजी का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित स्पीड हंट ट्रायल में 143 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले बुलंदशहर के तेज गेंदबाज शुभम गौतम को प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग की नीलामी में नोएडा किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें 21.50 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 और 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से स्पीड हंट ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें करीब 14 जिलों के महिला और पुरुष तेज गेंदबाजों ने हिस्सा लिया था। पुरुष वर्ग में शुभम गौतम ने अपनी तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 143 किमी प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज कर अपनी प्रतिभा साबित की।
सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान शुभम-
24 जुलाई को आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग की नीलामी में शुभम का आधार मूल्य 2.50 लाख रुपये रखा गया था। उनकी गेंदबाजी से प्रभावित होकर कई फ्रेंचाइजियों ने उन पर बोली लगाई, लेकिन अंत में नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल कर लिया। वह नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। पहले स्थान पर मेरठ के भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा रहे, जिन्हें कानपुर सुपर स्टार ने 23 लाख रुपये में खरीदा। वहीं नोएडा किंग्स ने शुभम के अलावा शिवा सिंह को 17.50 लाख, शोएब सिद्दीकी को 11.25 लाख, अंचित यादव को 5 लाख, दीपक राजपूत को 3.50 लाख, शौर्य सिंह को 3.50 लाख, रजत संसरवाल को 3.50 लाख, वंश को 3.50 लाख, सिद्धार्थ चौधरी को 2.50 लाख और पियूष सिंह को 2.50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया हैं।
विज्ञापन
यूपी अंडर-19 क्रिकेट फिटनेस शिविर का हिस्सा रहे चुके शुभम-
शुभम की प्रतिभा इससे पहले भी पहचानी जा चुकी है। वर्ष 2022 में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट फिटनेस शिविर के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी गति और कौशल में सुधार किया। शुभम की सफलता छोटे शहरों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़े मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।