{"_id":"6afc59e04415cb01940b5a7c","slug":"revoke-of-grap-3-restrictions-in-noida-offline-classes-for-grades-1-to-5-will-resume-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को अब फिर स्कूल जाना होगा: नोएडा में ग्रैप-3 हटने से कक्षा 1 से 5 तक की ऑफलाइन चलेगी कक्षाएं, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को अब फिर स्कूल जाना होगा: नोएडा में ग्रैप-3 हटने से कक्षा 1 से 5 तक की ऑफलाइन चलेगी कक्षाएं, आदेश जारी
Tue, 17 Nov 2026 07:14 PM IST
Akash Dubey
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:14 PM IST
सार
गौतमबुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने मंगलवार को आदेश जारी किया। अब कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थी पहले की तरह स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां हटते ही स्कूलों में पढ़ाई का पुराना पैटर्न फिर से लागू होगा। गौतमबुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को आदेश जारी कर कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सामान्य कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी हाइब्रिड मोड के बजाय पहले की तरह स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने छह नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू किया था। इसके अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सात नवंबर को आदेश जारी कर कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षण कार्य संचालित करना था।
विज्ञापन
अब दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां समाप्त होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने नया कार्यालय आदेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में पूर्व की भांति सामान्य कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था लागू की जाए। जिले के सभी संबंधित स्कूलों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
