{"_id":"68ecd42ba50327dd9f0e590b","slug":"revenue-officials-begin-pen-down-strike-work-affected-na-news-c-178-1-ssml1032-146012-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल शुरू, प्रभावित हुए कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल शुरू, प्रभावित हुए कार्य
विज्ञापन
कुल्लू में तहसीलदार के साथ हुई बदसलूकी को लेकर जताया रोष
मारपीट में शामिल लोगों पर कार्रवाई न होने पर संघ के आह्वान पर दो दिन रहेगी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुल्लू में दशहरा उत्सव के दौरान तहसीलदार से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदेश राजस्व संघ ने हड़ताल करने का आह्वान किया है। इसका असर सोमवार को रामपुर में भी दिखा। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने समर्थन करते हुए पेन डाउन हड़ताल की। उपमंडल मुख्यालय रामपुर में सोमवार को नायब तहसीलदार ने कार्य नहीं किया। हालांकि, वह दिनभर कार्यालय में बैठे रहे। तहसीलदार से मारपीट में संलिप्त लोगों पर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने के विरोध में प्रदेश के 300 राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। संघ को कुल्लू जिला प्रशासन और पुलिस ने आश्वासन दिया था कि दशहरा उत्सव के बाद तहसीलदार से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों के राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। इससे लोगों के अहम कार्य न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी। नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी ने बताया कि राजस्व संघ ने कुल्लू में हुए प्रकरण के बाद प्रदेशव्यापी पेन डाउन हड़ताल शुरू की है। दो दिन तक राजस्व अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।