फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revenge of school fight after six years, stabbed

Noida News: स्कूल में हुए झगड़े का छह साल बाद लिया बदला, चाकू मारा

Tue, 07 Feb 2023 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Revenge of school fight after six years, stabbed
नई दिल्ली। पश्चिम विहार में छह साल पहले स्कूल में हुई मारपीट को लेकर कहासुनी के दौरान आरोपी के दोस्त ने पीड़ित पर चाकू से वार कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने भाई को फोन कर बुलाया। भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान सौरभ असवाल (21) के रूप में हुई है। सौरभ ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। रविवार शाम वह पश्चिम विहार स्थित बी 3 पार्क में बैठा हुआ था। पास में ही हर्ष शर्मा भी बैठा हुआ था। हर्ष ने आवाज लगाकर उसे पास बुलाया और मारपीट करने लगा। हर्ष ने कहा कि 2017 में स्कूल में सौरभ ने उसकी पिटाई की थी। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी, तभी पीछे से हर्ष का एक साथी आया और सौरभ की पीठ पर चाकू से वार कर दिए। सौरभ ने भाई नरेंद्र को फाेन कर घटना की जानकारी दी। नरेंद्र ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन पुलिस ने सौरभ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article