{"_id":"60c634f58ebc3e8a63158652","slug":"retired-soldier-arrested-for-giving-gun-on-rent-grnoida-news-noi587310925","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये पर बंदूक देने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये पर बंदूक देने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार
विज्ञापन
दादरी। किराये पर बंदूक देने वाले रिटायर्ड फौजी और बंदूक लेकर फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाइसेंस को निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर बंदूक लेकर युवक का फोटो वायरल के मामले में पुलिस ने पुराना कटेहरा रोड निवासी चांद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बंदूक बरामद की थी। रविवार को मामले में बंदूक के लाइसेंस धारक चिटेहरा निवासी रिटायर्ड फौजी केशराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चांद गानों की शूटिंग करता था। उसके लिये रिटायर्ड फौजी से किराये पर बंदूक लिया था। केशराम ने पंजाब के लुधियाना से 2008 में लाइसेंस जारी कराया था। 2013 में रिटायर होने के बाद नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। इनके पास पिस्टल का एक और लाइसेंस भी है।
एडिशनल डीसीपी, विशाल पांडे ने बताया कि लाइसेंस धारक केशराम ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के चांद को डीबीबीएल गन किराये पर दी थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है। लाइसेंस निरस्त करने का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।