फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired IAS and couple fight over taking dog in lift

Noida News: लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर रिटायर्ड आईएएस और दंपती में मारपीट

Tue, 31 Oct 2023 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Retired IAS and couple fight over taking dog in lift
लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर रिटायर्ड आईएएस और दंपती में मारपीट
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सेक्टर-108 के पार्क लॉरिएट सोसाइटी की घटना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर विवाद सामने आया। इस बार रिटायर्ड आईएएस और दंपती के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जिनमें पहले महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई दिख रही है। जबकि बाद महिला का पति रिटायर्ड आईएएस से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।


सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाह रही है। एक शख्स कुत्ते को साथ ले जाने से मना करता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों के बीच वाद विवाद होने के दौरान पहले महिला रिटायर्ड आईएएस का मोबाइल छीन लेती है। इसके बाद विवाद बढ़ जाता है। रिटायर्ड आईएएस महिला को एक थप्पड़ जड़ देते हैं। फिर दोनों के बीच कुछ देर हाथापाई होती है। बाद में महिला का पति लिफ्ट में आकर रिटायर्ड आईएएस के साथ मारपीट कर करता है। इस घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम पहुंची और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अलावा सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। इसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हाथापाई के फुटेज पाए गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने इस मामले में लिखित समझौता कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed