फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired engineer duped of Rs 75 lakh in name of investment

Noida News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त अभियंता से 75 लाख की ठगी

Sat, 02 May 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Retired engineer duped of Rs 75 lakh in name of investment
व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर की गई ठगी, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 71 वर्षीय सेवानिवृत्त अभियंता के साथ 75 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी का अहसार होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सेक्टर-104 की एक सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को व्हाट्स एप पर उन्हें निवेश वेल्थ एलायंस ग्रुप में जोड़ा गया। उन्हें बताया गया कि ग्रुप में शामिल लोगों को शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा हो रहा है। जालसाजों ने उन्हें एक ट्रेडिंग एप भी डाउनलोड करवाया। शुरुआत में पीड़ित ने छोटी राशि निवेश की और आठ हजार रुपये का मुनाफा उनके खाते में जमा कराया गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। बाद में आरोपियों ने कहा कि ज्यादा मात्रा में उन्हें शेयर अलॉट हो गए हैं। अगर अतिरिक्त पैसा जमा नहीं किया गया तो खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। जब पीड़ित ने और पैसे देने से मना किया तो उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और ग्रुप से हटा दिया गया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed