फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired accountant accused of failing to submit files; to face questioning.

Noida News: रिटायर लेखपाल पत्रावली जमा न कराने का आरोप, होगी पूछताछ

Sat, 25 Jul 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Retired accountant accused of failing to submit files; to face questioning.
रिटायर लेखपाल पत्रावली जमा न कराने का आरोप, होगी पूछताछ
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर तहसील से रिटायर होने वाले लेखपाल से अब पूछताछ की जाएगी। उनके ऊपर उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले से जुड़े पत्रावली व दस्तावेज जमा न कराने के आरोप हैं। यह रिकॉर्ड जांच के दौरान तहसील से गायब मिले हैं और सेवारत रहते हुए लेखपाल ने ही इसे प्राप्त किया था।

एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय में विचाराधीन वाद बृजपाल आदि बनाम राज्य सरकार के मामले में प्रदेश सरकार के निर्णय 7 मई 2013 से जुड़े मूल अभिलेख जेवर तहसील के रिकॉर्ड से गायब हैं। बीते 12 मई को जांच के लिए तहसील स्तर कमेटी का गठन किया गया था। जांच में पाया था कि 2013 में वाद पत्रावली को तात्कालीन लेखपाल इंद्रदेव शर्मा ने 4 दिसंबर 2013 को प्राप्त किया था। दस्तावेज को तहसील में जमा कराने संबंधी साक्ष्य नहीं मिले हैं। एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया ने बताया, मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed