फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Results of 12th compartment will be released by October 10: CBSE

10 अक्तूबर तक जारी होंगे 12वीं कंपार्टमेंट के नतीजे : सीबीएसई

Fri, 25 Sep 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Results of 12th compartment will be released by October 10: CBSE
नई दिल्ली। करीब दो लाख छात्रों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया, 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट के नतीजे 10 अक्तूबर तक जारी किए जाएंगे और छात्र अक्तूबर के आखिर तक स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ को यूजीसी ने बताया, स्नातक छात्रों के लिए नया सत्र 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा और उस समय तक कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे आ चुके होंगे। शीर्ष अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि छात्रों का भविष्य खतरे में है, क्योंकि जब तक नतीजे निकलेंगे, तब तक कॉलेज में दाखिले खत्म हो जाएंगे। सीबीएसई और यूजीसी का बयान इसलिए अहम है, क्योंकि पीठ ने दोनों संस्थाओं को तालमेल से काम करने पर जोर देते यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों का साल बर्बाद न हो। कोर्ट ने कहा था, सीबीएसई को कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित करने चाहिए और यूजीसी को देखना चाहिए कि छात्रों को प्रवेश मिल सके। इसके साथ पीठ ने अनिका संवेदी की उस याचिका का निपटारा कर दिया, जिसमें इन छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed