{"_id":"68f9032acad603132b0d4517","slug":"residents-will-surround-the-builder-to-resolve-registry-and-other-problems-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78598-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रजिस्ट्री व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बिल्डर का घेराव करेंगे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रजिस्ट्री व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बिल्डर का घेराव करेंगे निवासी
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा वन सोसाइटी के निवासियों ने बैठक में लिया निर्णय
- 25 अक्तूबर को बिल्डर के प्रधान कार्यालय का घेराव करेंगे निवासी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा-वन सोसाइटी के निवासियों ने रजिस्ट्री व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को बैठक की। इसमें निर्णय लिया है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अक्तूबर को बिल्डर के प्रधान कार्यालय का घेराव करेंगे।
निवासियों ने बताया कि खरीदारों को कब्जा दे दिया गया है मालिकाना हक अब तक नहीं मिल सका है। उनका आरोप है कि हर बार बिल्डर रजिस्ट्री कराने को लेकर झूठा आश्वासन दे देता है। सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। रख-रखाव में भी लापरवाही बरती जा रही है। महागुन मंत्रा दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि उनकी तरफ से कई बार बिल्डर और प्राधिकरण को पत्र लिखे गए है लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला।
निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि हम अब सामूहिक रूप से आगे की रणनीति बना रहे हैं। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में सोसाइटी के कई निवासी मौजूद रहे।