फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents will move court against the hockey stadium in the Sports Complex grounds.

Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में हॉकी स्टेडियम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे निवासी

Sun, 14 Jun 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Residents will move court against the hockey stadium in the Sports Complex grounds.
विरोध प्रदर्शन में पहुंचे 200 निवासी और खिलाड़ी, दूसरी जगह हॉकी स्टेडियम बनाने की मांग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम के विरोध में स्थानीय ग्रामीण, खिलाड़ी और सेक्टरवासियों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय लोगों ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अब वे हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने की तैयारी में हैं। पिछले हफ्ते जेवर विधायक और प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास हुआ था।

प्रदर्शन में रविवार को मैदान परिसर में 200 से स्थानीय निवासी व खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें बच्चे, युवा, वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने मैदान में पोस्टर और सूचना बोर्ड लगाकर अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया और खेल मैदान को संरक्षित रखने की अपील की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सतेंद्र नागर ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से हटाए गए कॉम्प्लेक्स के बोर्ड को साफ कर दोबारा स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैदान को बचाने के लिए आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने की तैयारी की जा रही है। मुकेश बिधूड़ी ने कहा कि इस मामले के समाधान तक खेल मैदान के स्वरूप में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्वों के प्रभाव में आकर मैदान की मूल उपयोगिता को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। रविंद्र रावत और इंद्राज सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने प्राधिकरण से आम जनता की राय को प्राथमिकता देने और हॉकी स्टेडियम के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने की मांग की। प्रदर्शन में नारायण तोंगड़, सुजीत तिवारी, राजकुमार सोलंकी, अधिवक्ता मिंटू भाटी, अमित गोयल, वीरेंद्र नागर और आशीष सोनटके सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed